धनबाद, मार्च 16 -- धनबाद। जिले में नव नियुक्त सहायक आचार्यों का जीपीएफ खाता खोलने की प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए 16 से 18 मार्च तक दोपहर तीन बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आदेश जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा जारी किया गया है। जिन शिक्षकों का जीपीएफ खाता अब तक नहीं खुल पाया है, वे इन शिविरों में जाकर अपना खाता खुलवा सकते हैं। बलियापुर और धनबाद प्रखंड के शिक्षक मध्य विद्यालय सरायढेला कोलवाशरी धनबाद में, गोविंदपुर और टुंडी प्रखंड के शिक्षक प्रखंड संसाधन केंद्र गोविंदपुर में एवं निरसा प्रखंड के शिक्षक प्रखंड संसाधन केंद्र निरसा में शिविर में शामिल हो सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...