कन्नौज, फरवरी 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ कन्नौज के तहत कम्पोजिट विद्यालय सौरिख में टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदयनारायण सिंह यादव ने की, जबकि संचालन अमित आर्य ने किया। जिलाध्यक्ष उदयनारायण सिंह यादव ने बताया कि 22 फरवरी को ट्विटर (एक्स) पर चलाया गया हैशटैग अभियान सफल रहा। इसके बाद 23 से 25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण एवं विभागीय कार्य कर रहे हैं, जिससे विरोध को मजबूती मिल रही है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि 26 फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करें। धरना दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक चलेगा। ब्लॉक अध्यक्ष सौरिख उदयभान सिंह यादव ने भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.