कटिहार, जून 6 -- कटिहार निज संवाददाता पूर्णिया विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र नियमित करने, छात्रों का पाठ्यक्रम पूरा करने और परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए ग्रीष्मावकाश को रद्द कर दिया है। डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने विश्वविद्यालय की सूचना के आलोक में शिक्षकों, अंशकालिक शिक्षकों, बीएड एवं बीसीए के शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि 8 जून से सभी कक्षाएं पूर्ववत संचालित होगी। यह भी पढ़ें- शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश हुआ रद्द यह भी पढ़ें- ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र 10 जून से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...