मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में बुधवार को शिक्षकों ने कॉपी की जांच करने से इनकार कर दिया और प्रदर्शन किया। मूल्यांकन कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों ने जांच कार्य से खुद को अलग रखा। नतीजतन मूल्यांकन कार्य पूरी तरह ठप रहा。

मूल्यांकन कार्य विवि में थर्ड सेमेस्टर की कॉपियों की जांच हो रही है। कुलपति के आदेशानुसार थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-28 के मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों को अलग से सीए, टीए एवं एच (होल्टेज) नहीं दिया जाएगा।

शिक्षकों की मांग मूल्यांकन कार्य शुरू होते ही शिक्षकों ने कुलपति से मुलाकात कर अपनी बातों को रखा। विश्वविद्यालय की तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षकों के आह्वान पर शिक्षकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अपने आप को मूल्यांकन कार्य से अलग कर लिया। शिक्...