सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। अटेवा के आह्वान पर जिले के शिक्षकों व कर्मचारियों ने बुधवार को बांह पर काली पट्टी बांध कर अपने कार्यस्थल पर नई पेंशन योजना का विरोध जताया।अटेवा के जिलाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने बताया कि आज के ही दिन एक अप्रैल 2005 ही वह मनहूस तिथि थी जिस तिथि से पुरानी पेंशन व्यवस्था समाप्त कर नई अंशदायी पेंशन व्यवस्था लागू की गई थी, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण व शोषणकारी व्यवस्था है। यह शिक्षक कर्मचारी इतिहास का वह काला दिन है, जिस दिन बुढ़ापे की लाठी सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन उनसे छीन ली गई इसलिए यह तिथि हम सभी के लिए काला दिवस है। महामंत्री संजय कर पाठक ने बताया कि हम नई पेंशन योजना की खामियों को उजागर करते हुए इसका प्रतीकात्मक विरोध करते हुए अपनी मांग को मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से जिम्मेदारो...