शिक्षकों और प्रशासन के बीच चल रहे विवाद का हुआ पटाक्षेप
औरंगाबाद, अप्रैल 19 -- दाउदनगर प्रखंड के बीडीओ कार्यालय में शिक्षक संघर्ष मोर्चा एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण वार्ता आयोजित की गई, जिसमें हाल के विवादों पर चर्चा करते हुए समाधान का रास्ता निकाला गया। वार्ता का माहौल सकारात्मक रहा और कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी। ज्ञात हो कि 17 अप्रैल को जनगणना प्रशिक्षण के दौरान भोजन व्यवस्था को लेकर शिक्षकों और प्रशासन के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसके बाद 33 शिक्षकों पर आरोप लगाए गए थे। इस मामले को लेकर शिक्षक संगठनों में नाराजगी थी। वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने इन आरोपों को निरस्त करने की मांग रखी, जिस पर बीडीओ मो. जफर इमाम ने सहमति जताते हुए सभी शिक्षकों को दोषमुक्त करने का आश्वासन दिया और इस संबंध में शीघ्र पत्र जारी करने की बात कही। बैठक में बिहार स्टेट टीचर एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.