हरिद्वार, अप्रैल 5 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानन्द स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में दिल्ली के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राधा सोम ने महिलाओं से संबंधित रोगों की जांच कर परामर्श दिया। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकर्ष कुमार ने त्वचा संबंधी समस्याओं की जांच कर चिकित्सकीय सलाह प्रदान की। विवि की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि विश्वविद्यालय में ऐसे शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने भी विचार रखे। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के समन्वयक डॉ. हरीश चन्द्र और डॉ. समीर श्रीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.