नैनीताल, अप्रैल 2 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में शैक्षणिक सुधार के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कुलपति प्रो. डीएस रावत के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि कक्षाएं न लेने या देरी से पहुंचने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश के अनुसार, यदि कोई शिक्षक समय सारणी के अनुसार कक्षा में अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसे उस दिन का अनुपस्थित मानकर वेतन काट लिया जाएगा। साथ ही, अवकाश की पूर्व सूचना देना भी अनिवार्य कर दिया गया है।हालांकि, इस कड़ाई के बीच एक व्यावहारिक चुनौती भी उभर रही है। विश्वविद्यालय के कई विभागों में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल शिक्षकों पर सख्ती पर्याप्त नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.