मधुबनी, जून 24 -- बाबूबरही,निज संवाददाता। बाबूबरही प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालनशेर पूरब में पढ़ाई का माहौल बेहतर होने के बावजूद शिक्षकों की कमी और खेल मैदान के अभाव से शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही है। विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित कुल 14 शिक्षक कार्यरत है। जबकि नामांकित विद्यार्थियों की संख्या 300 से अधिक है। विद्यालय में पेयजल, कंप्यूटर, लैब, लाइब्रेरी आदि संसाधनों की व्यवस्था उपलब्ध है। पर कंप्यूटर शिक्षा के लिए शिक्षक नहीं हैं। विज्ञान संकाय में भी शिक्षकों की कमी बनी है। नौवीं-दसवीं कक्षा में गणित एवं सामाजिक विज्ञान के शिक्षक नहीं है। वहीं प्लस-टू स्तर पर पदस्थापित महज चार शिक्षक के भरोसे पढ़ाई संचालित हो रही है। वाणिज्य संकाय में केवल एक लेखा (अकाउंटेंसी) शिक्षक कार्यरत है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ...