शाहजहांपुर, मार्च 15 -- बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जरियनपुर में "हमारा आँगन हमारे बच्चे" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविन्द्र कुमार ने माँ सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग एवं बाल विकास से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं में श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती ज्योति, श्रीमती नम्रता कमल, श्रीमती मनोरमा दुबे व कुमारी पूजा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विशेष शिक्षा से जुड़े योगेन्द्र केसरवानी व मनोज कुमार को भी सम्मानित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.