दरभंगा, जुलाई 11 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। एलएनएमयू के अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत स्थायी शिक्षकेतर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को एमके कॉलेज में कर्मचारी संघ के प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित बृहद परिषद की बैठक में लिया गया। प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि गत 20 मई को प्रदर्शन के दौरान विवि प्रशासन से सकारात्मक वार्ता हुई थी, लेकिन अब कोई सकारात्मक पहल सामने नहीं आई है। ऐसे में बाध्य होकर हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा है। बैठक में कोऑर्डिनेशन कमेटी के फूल कुमार झा, राज्य स्तरीय पदाधिकारी सत्यप्रकाश चौधरी, प्रक्षेत्रीय संरक्षक शमशाद अली, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, अध्यक्ष अशोक कुंवर, प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा, संयुक्त सचिव महेंद्र महान, प्रम...