बिहारशरीफ, मई 4 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। एसयू कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने छह और सात मई को सामूहिक धरना व कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार नयन और सचिव शैलेश कुमार ने इस संबंध में सोमवार को प्रभारी प्राचार्य को पत्र सौंपा। बताया गया कि यह राज्यव्यापी आंदोलन महासंघ और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के निर्देश पर किया जा रहा है। हड़ताल का मुख्य मुद्दा वेतन विसंगति, प्रोन्नति, पेंशन और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण से जुड़ा है। संघ ने सभी कर्मचारियों से हड़ताल सफल बनाने की अपील की है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.