बिहारशरीफ, मई 4 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। एसयू कॉलेज के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने 6 और 7 मई को सामूहिक धरना व कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार नयन और सचिव शैलेश कुमार ने इस संबंध में सोमवार को प्रभारी प्राचार्य को पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि यह राज्यव्यापी आंदोलन महासंघ और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के निर्देश पर किया जा रहा है। हड़ताल का मुख्य मुद्दा वेतन विसंगति, प्रोन्नति, पेंशन और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण से जुड़ा है। संघ ने सभी कर्मचारियों से हड़ताल सफल बनाने की अपील की है। (हिलसा से मनीष कुमार) यह भी पढ़ें- शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ का कल से कलमबंद हड़ताल यह भी पढ़ें- कर्मचारी हित में देंगे चेतावनी नोटिस, 15 मई से करेंगे आंदोलन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.