धनबाद, मार्च 30 -- पीके राय मेमोरियल कॉलेज में रविवार को झारखंड राज्य विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजय झा और संचालन जेसी नागेश कर रहे थे। बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन के उस निर्णय पर कड़ा विरोध जताया गया, जिसमें सातवां वेतनमान निर्धारित नहीं होने वाले कर्मियों को एसीपी और एमएसीपी के लाभ के बिना औपबंधिक वेतन देने की बात कही गई है। संघ ने इसे कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी गई।संघ ने सर्वसम्मति से विश्वविद्यालय प्रशासन को 5 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों की मांग है कि सभी पात्र कर्मियों को एसीपी और एमएसीपी के लाभ के साथ ही औपबंधिक वेतनमान दिया जाए। बैठक में चेतावनी दी ...