मोतिहारी, मार्च 12 -- मोतिहारी। जिले के सभी अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकेत्तरकर्मी बुधवार से दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर चले गये हैं। इसके कारण इक्का-दुक्का कॉलेजों को छोड़ अधिकतर कॉलेजों में ताले लटके रहे। शैक्षणिक व कार्यालय कार्य पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान एमएस कॉलेज में ताला लटका था। कॉलेज की ओर से इसको लेकर नोटिस जारी कर 11 व 12 मार्च को कॉलेज में वर्ग संचालन व कार्यालय कार्य स्थगित रहने की बात कही गयी थी। साथ ही आवश्यकतानुसार वर्ग संचालन ऑनलाइन मोड में करने की उल्लेख किया गया था। कॉलेज बंद रहने से कई छात्र-छात्राओं को वापस लौटना पड़ा। छात्रा रीतम राज व श्वेता को पीजी में एडमिशन लेना था। इसी प्रकार छात्रा बबिता कुमारी को हिन्दी विभाग में काम था। इन्हें वापस लौटना पड़ा। इसी प्रकार, एलएनडी कॉलेज भी बंद रहा। कार्यालय के काउंटर बंद थे। वहीं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.