दरभंगा, सितम्बर 10 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को शिक्षकेतर कर्मियों की प्रोन्नति से संबंधित लंबित मामलों का समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया है। राज्यपाल सचिवालय से अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने लनामिवि प्रशासन को यह निर्देश जारी किया है। जारी पत्र में कहा गया है कि शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की प्रोन्नति संबंधी लंबित मामलों का 15 सितंबर तक निष्पादित करने का आदेश दिया गया था, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग के 2019 एवं 2023 के पत्रों के आलोक में प्रोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए आदेश देने की अपेक्षा की गयी। पत्र में कहा गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग, पटना के 13 अक्टूबर 2023 की अधिसूचना में राज्यधीन सेवाओं की प्रोन्नति के पद सोपान में अस्थायी व्यवस्था अंतर्गत राज्य कर्मियों को प्रोन्नति के पदानुक्रम मे...