मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि प्रशासन ने कॉलेजों के प्राचार्यों से शिक्षकेतर कर्मियों की कोटिवार जानकारी मांगी है। इसके लिए विवि प्रशासन ने सभी प्राचार्यों को पत्र लिखा है। कोटिवार जानकारी देने के लिए सभी प्राचार्यों को एक फार्मेट भी दिया गया है। इस फार्मेट में प्राचार्यों को तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की रिक्ति की जानकारी कोटिवार देनी है। विवि प्रशासन यह रिक्ति शिक्षा विभाग को भेजेगा। रोस्टर को पहले प्रमंडलीय आयुक्त से अनुमोदित कराकर सरकार को भेजा जाएगा। यह भी पढ़ें- शिक्षकेतर कर्मियों की कोटिवार मांगी जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...