दरभंगा, मई 6 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत स्थायी शिक्षकेत्तर कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन के तहत बुधवार से दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर चले गए। अगले चरण में 20 मई को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर कर्मचारी सामूहिक प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी हो सकती है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के लनामिवि प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि महासंघ के निर्देश और कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है। कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर विवि प्रशासन की लगातार अनदेखी से कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। विश्वविद्यालय में नियम-परिनियम का उल्लंघन कर कार्य किये जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों का हित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.