मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के राजकीय डिग्री कॉलेजों में शिक्षकेतर कर्मचारियों का तबादला मंगलवार को कर दिया गया। विवि प्रशासन ने देर शाम इसकी अधिसूचना जारी की। सभी तबादले अंगीभूत कॉलेजों से किये गये हैं। 39 डिग्री कॉलेजों में एक-एक कर्मियों का तबादला किया गया है। सभी कर्मचारियों को जल्द से जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है। डिग्री कॉलेजों में दो दिन पहले शिक्षकों की पोस्टिंग की गई थी। डिग्री कॉलेजों में 400 से अधिक शिक्षकों की पोस्टिंग की गई है। यह भी पढ़ें- 10 डिग्री कॉलेजों शिक्षकों की जारी होगी अधिसूचना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...