दरभंगा, अप्रैल 10 -- राजीव रंजन झा दरभंगा। लनामिवि के अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत स्थायी शिक्षकेतर कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन शुक्रवार से शुरू हो गया। प्रथम चरण में ये कर्मचारी 15 अप्रैल तक काली पट्टी लगाकर विरोध जताएंगे। आंदोलन के पहले दिन कॉलेजों में शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपराह्न 01:30 से दो बजे तक मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।शिक्षकेतर कर्मचारियों का चरणबद्ध आंदोलन 20 मई तक चलेगा। इस दौरान मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने पर बेमियादी हड़ताल की घोषणा की जाएगी। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के लनामिवि प्रक्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि महासंघ के निर्देश और कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है। कहा कि कर्मचारियों की मांगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.