शिक्षकेतर कर्मचारियों का आंदोलन किया गया स्थगित
दरभंगा, जून 3 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की तीन दिवसीय कलमबंद हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को स्थगित कर दी गयी। विवि प्रशासन से सकरात्मक वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी गई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर यादव ने बताया कि आंदोलन के दूसरे दिन भी विवि मुख्यालय के कर्मियों ने अपने-अपने कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कर कार्य बहिष्कार किया और कुलपति कार्यालय के समक्ष पोर्टिको में धरने पर बैठ गए। विवि प्रशासन की ओर से वार्ता की पहल की गई। वार्ता सकारात्मक रही, जिसमें लनामि विवि प्रशासन की ओर से एक सप्ताह का समय मांगा गया। संघ की ओर से कहा गया कि यदि एक सप्ताह में मांगों से अधिसूचना जारी नहीं की गई तो कर्मचारी पुन: आंदोलन को बाध्य होंगे। वार्ता में विवि प्रशासन की ओर से कुलानुशासक डॉ. विजय कुमार याद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.