विकासनगर, सितम्बर 22 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, कला और परंपराओं की गूंज सुनाई दी। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग (सीसीआरटी) की ओर से आयोजित कार्यशाला में देश के 14 राज्यों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड से 10 शिक्षकों ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय दौधा,चकराता की शिक्षिका मंजू भी शामिल रहीं। कार्यशाला में मंजू ने उत्तराखंड की लोक कला, सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प और राज्य की विविध लोक परंपराओं को अन्य राज्यों से आए शिक्षकों के साथ साझा किया। उत्तराखंड की टीम ने लोक संगीत, पारंपरिक धरोहर और पहाड़ी जीवन से जुड़ी विभिन्न अवधारणाओं की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति को अन्य राज्यों के...