शिक्षक, शिक्षामित्र और रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड बांटे
मुजफ्फर नगर, जुलाई 9 -- खतौली। बुधवार से वाराणसी में बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, रसोइया हेतु कैशलेस चिकित्सा योजना, विद्यार्थियों के लिए डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि वितरण और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू योजना का शुभारंभ किया। खंड शिक्षाधिकारी पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में विद्योत्तमा कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ एसडीएम ललित मिश्रा ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के द्वारा वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया। इस दौरान सभी अतिथियों के अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बालेन्द्र कुमार आदि ने शिक्षक, शिक्षामित्र तथा रसोइयों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.