एटा, मार्च 9 -- रविवार शाम को कूडे के ढेर में पांच माह का मासूम नवजात बच्चा मिला। रोने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे और मासूम बच्चें को रोते हुए देखा और मासूम बच्चें को लेकर कोतवाली नगर में पहुंचे। जानकारी पर चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य भी पहुंच गए और मासूम को अपने साथ ले आए है। बताय जा रहा है कि मासूम काफी दयनीय हालत में मिला है। स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूरा मामला रविवार शाम का है। शिकोहाबाद रोड स्थित स्टेंड के पीछे कूडे का ढ़ेर लगा हुआ है। सड़क किनारे कुछ लोग फल का ठेला लगाते है। ठेला लगाने वाले लोगों ने बच्चें की रोने की आवाज सुनी। आवाज सुनकर पीछे पहुंचे। कूडे के ढ़ेर पांच माह का मासूम बच्चा पड़ा मिला। मासूम को देख भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद बच्चें को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.