फिरोजाबाद, मई 24 -- शिकोहाबाद के देहात क्षेत्र में बिजली सप्लाई का ढर्रा नहीं बदल रहा है। किसान यूनियन जनशक्ति के जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में रविवार को किसानों ने अघोषित विद्युत कटौती को लेकर माधोगंज फीडर पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देहात के अलावा नगरीय क्षेत्रों में भी लगातार अघोषित कटौती हो रही है जिससे लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे है। कम वोल्टेज से लेकर भारी कटौती किसानों एवं लोगों के लिए आफत बन गई है। नगरीय क्षेत्र को 22 घंटे बिजली सप्लाई मिलनी चाहिए, लेकिन मात्र 10 घंटे बिजली मिल रही है। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती पर सकिपा का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगे। वह लगातार लोगों, किसानों...