शिकार की तलाश में पेड़ में चढ़े गुलदार की ही सांस अटकी
अल्मोड़ा, जून 12 -- अल्मोड़ा। नगर के ब्राइट इन कॉर्नर के पास एक गुलदार शिकार की तलाश में चीड़ के पेड़ में चढ़ गया। उसके हाथ शिकार तो नहीं लगा, लेकिन वह ऊंचाई में फंस गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे गुलदार घबरा गया और पेड़ से नहीं उतर पाया। घंटे भर तक गुलदार पेड़ में फंसा रहा। सूचना पर रेंजर मोहन राम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पहुंची। लोगों को मौके से हटाया गया। लोगों के हटने के बाद गुलदार को उतरने का मौका मिला। धीरे-धीरे गुलदार नीचे उतरा और फरार हो गया। नगर के बीचों बीच गुलदार के दिखाई देने से लोगों में कोतूहल तो रहा ही, साथ ही गुलदार की दहशत का उदाहरण भी मिला। यह भी पढ़ें- नहर की पुलिया पर दिखा गुलदार, ग्रामीणों में दहशत रेंजर ने बताया कि रात में गुलदार यहां पहुंचा होगा। अधिक ऊंचाई के कारण वह उतर नहीं पाया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.