शिकार की तलाश करते हुए घर में घुसा तेंदुआ
बहराइच, अप्रैल 16 -- बहराइच,संवाददाता। निशानगाड़ा रेंज के लोहरा गांव में पहुंचा तेंदुआ बुधवार की रात को शिकार की तलाश करते हुए घर में घुस गया। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े। ग्रामीणों ने हांका लगाकर व ट्रैक्टर का हार्न बजाकर तेंदुए को भगाया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। तेंदुए को भगाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोहरा निवासी गुरप्रीत ने बताया कि रात करीब 9 बजे घर के आंगन में बंधे पालतू कुत्ते जोर-जोर से भौंकने लगे। बाहर निकलकर देखा तो एक वयस्क तेंदुआ कुत्ते पर झपटने की कोशिश कर रहा था। यह भी पढ़ें- औलाद की खातिर खूंखार जानवर से भिड़ गए माता-पिता, तेंदुए के जबड़े से बच्चे को छुड़ाए लाए तेंदुए को देखकर परिवार के लोग चीख पड़े। शोर सुनकर तेंदुआ कुछ पीछे हटा, लेकिन घर से बाहर नहीं निकला। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.