महोबा, जनवरी 3 -- पनवाड़ी। गांव में बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत से परेशान ग्रामीणों ने मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच कराने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकारियों के द्वारा जहर देकर दाना डाला जा रहा है जिससे पक्षियों की मौत हो रही है। गांव में एक साथ सैकड़ों की संख्या में पक्षी मर गए है। विकास खंड के गांव भुजपुरा निवासी हरीसिंह, देवसिंह, सत्यभान, धर्मेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को संबोधित शिकायती पत्र में बताया है कि गांव में शिकारी सक्रिय है। लंबे समय से विदेशी परिंदों का शिकार किया जा रहा है। शिकारियों के द्वारा पक्षियों का शिकार करने के लिए गांव के बाहर जगह-जगह जाल बिछाया गया है। शिकारी पक्षियों के लिए जहरीले दाना डाल रहे है। जिन्हें खाने से पक्षि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.