शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम ने भालू को पकड़ा
दुमका, जून 6 -- शिकारीपाड़ा। शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम मंझलाडीह के समीप भालू बरामद की है। उक्त मामले में वनपाल तारिणी मंडल ने बताया शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि गांव के समीप भालू देखा गया है जिस पर टीम पहुंचकर भालू बरामद कर ली। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि किसी मदारी द्वारा यह भालू को गांव में मदारी नाच दिखाने के लिए लाया गया था मगर टीम की पहुंचने की सूचना मिलते ही मदारी भालू छोड़कर भाग गया। मौके पर टीम भालू को सुनियोजित तरीके से रेस्क्यू कर दुमका लेकर चली गई। उक्त भालू को रांची ले जाकर बड़े जंगल में छोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें- वन विभाग ने मंझलाडीह जंगल से रात में किया भालू का रेस्क्यू मंझलाडीह में भालू को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण काफी संख्या में जुटने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.