शिकारीपाड़ा में सीओ ने बालू लदे दो ट्रैक्टर को किया जब्त
दुमका, जून 6 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से बालू का उत्खनन व परिवहन जोर-जोर से बढ़ता जा रहा है। बता दे मुख्यमंत्री द्वारा पूरे राज्य के पदाधिकारी के लिए सख्त निर्देश देने के बाद प्रशासन द्वारा अवैध बालू खनन व परिवहन पर कुंभ करनी नींद खोली है। आज शिकारीपाड़ा अंचल अधिकारी हरिनसिंगा जगतपुर के समीप नदी किनारे बालू का उठाव कर ले जा रही थी कि मौके पर शिकारीपाड़ा प्रशासन की टीम पहुंचकर दो ट्रैक्टर बालू जप्त कर ली। बता दे प्रखंड क्षेत्र में मसानजोर एवं ब्राह्मी नदी किनारे से हर रोज सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर द्वारा बालू का उठाव कर परिवहन की जा रही है। जो बगैर किसी चालान व पर्याप्त कागजात के परिवहन कर रही है जिससे हर रोज सरकार को लाखों रूपए राजस्व की क्षति हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.