दुमका, मार्च 21 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। दुमका से तारापीठ जाने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के स्वागत के लिए शिकारीपाड़ा कॉलेज के सामने कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तारापीठ में पूजा-अर्चना के लिए प्रस्थान के क्रम में शिकारीपाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही शिकारीपाड़ा में एक विस्तृत बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें क्षेत्र की जनसमस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श कर उनके समाधान हेतु ठोस पहल की जाएगी। उन्होंने शिकारीपाड़ा प्रखंड के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष हेमंत साहा को आशीर्वाद प्रदान...