दुमका, जनवरी 29 -- शिकारीपाड़ा , प्रतिनिधि।पेयजल की समस्या को लेकर शिकारीपाड़ा के लोढ़ीपहाड़ी के ग्रामीण रोड में उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए दुमका-रामपुरहाट मार्ग को लोढ़ीपहाड़ी के समीप सड़क को जाम कर दिया। चार घंटे की सड़क जाम में सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना था कि लोढ़ीपहाड़ी में पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई। सभी चापाकल खराब हो गए है। कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को संपर्क करने किया गया,पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए न ही पंचायत के मुखिया या फिर प्रखंड स्तर से कोई पहल की गई। इसके पूर्व भी ग्रामीणों द्वारा पेयजलापूर्ति की समस्या दूर करने की मांग को लेकर दो बार सड़क पर उतरकर जाम कर चुके है। लगातार इस लचर व्यवस्था से आक्रोशित ग्रामीणों ने ब...