दुमका, दिसम्बर 19 -- दुमका, प्रतिनिधि। डोकरा हस्तशिल्प कौशल उन्नयन कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम जगुडीह, प्रखंड शिकारीपाड़ा, जिला दुमका में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग विकास बोर्ड, रांची द्वारा प्रायोजित है तथा दुमका की प्रमुख हस्तशिल्प संस्था श्रेया द्वारा संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्योग विकास बोर्ड के जिला समन्वयक विनय रंजन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर 20 प्रशिक्षु डोकरा शिल्पी, मास्टर क्राफ्ट्समैन हरेज जादोपटिया, वरिष्ठ हस्तशिल्पी आलिम जादोपटिया, श्रेया संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमित सिंह, कार्यक्रम समन्वयक नीलम सूत्रधार तथा सह-समन्वयक अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को मार्गदर्शन प्...