दुमका, मार्च 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना अन्तर्गत दुमका- रामपुरहाट रेल लाइन में सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से 52 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुड़ुम पहाड़ी गांव निवासी राम मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। सुबह को ही अधेड़ घर से स्टेशन के लिए निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं आए तो घरवालों ने खोजबीन की। इसी क्रम में रेल पटरी के किनारे से उसका क्षत विक्षत शव मिला। पुलिस का कहना है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। ट्रेन की चपेट में आने से शरीर के कई टुकड़ें हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.