शिकारियों ने घेरा, कुत्तों ने नीलगाय को नोंचा, वन महकमे की टीम भी पहुंची
बहराइच, मई 19 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी में नहर के पास मंगलवार भोर में शिकारियों ने नील गाय के बच्चे को शिकार की फिराक में घेराबंदी की। नील गाय का बच्चा भागा। तो उसे कुत्तों के झुंड ने घेरकर नोंच डाला। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कुत्तों को खदेड़ा। सूचना पर वन व पशु चिकित्सालय की टीम पहुंची है। घायल नील गाय के बच्चे का पशु चिकित्सक ने इलाज किया है। महसी इलाके में नील गाय की बहुतायत है। जो खेत में खड़ी फसलों को चट कर जाती है। या इनकी उछाल भरी दौड़ से वाहन चालकों के साथ दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। इलाके में वन्यजीव शिकारियों की भी गतिविधियों में इजाफा हुआ है। मंगलवार में भोर में लगभग 5:30 बजे खेत में घुसा नील गाय के बच्चे की गतिविधियों के चलते शिकारियों ने घेराबंदी की। जिसके चलते नीलगाय ने उछाल भर भागने की को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.