सहारनपुर, फरवरी 18 -- क्षेत्र के गांव रामपुर बड़कलां में करंट लगने पर दो युवक झुलस गए, जिनकों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर बनी है। बताया जा रहा है कि शिकारियों द्वारा बिछायी गई तार के कारण हादसा हुआ है। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बड़कला निवासी मांघेराम पुत्र राजपाल (22) और उसका चचेरा भाई अजय पुत्र टोनी (23) गांव के ही राम कुमार के साथ गांव से कुछ दूरी पर एक खेत में पानी देने के लिए जा रहे थे। परिजनों बताया कि शिकारियों द्वारा बिछाए गए तार में उतरे करंट से दोनों युवक झुलस गए, जबकि तीसरा साथी कुछ दूरी पर होने की वजह से करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसे युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक युवक की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.