बगहा, जनवरी 29 -- बेतिया। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय फुआ व उसकी 17 वर्षीय भतीजी का अपहरण कर लिया गया है। घटना 17 जनवरी 2026 की चार बजे की है। इस मामले में 27 जनवरी को शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की के परिजन ने एफआईआर दर्ज करायी है। शिकारपुर पुलिस तकनीकी शाखा के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही अपह्रत दोनों लड़कियों को खोज लिया जाएगा। लड़की के परिजन ने बताया है कि 17 जनवरी की चार बजे 19 वर्षीय बहन व 17 वर्षीय बेटी घर से शिकारपुर थाना के एक मोहल्ले में रहने वाली दोस्त से मिलने निकली। दोनों वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने सगे-संबंधियों के यहां खोजबीन शुरू की, परंतु पता नहीं चला। 24 जनवरी की रात्रि दो बजे के करीब एक महिला परिजन के मोबाइल पर फो...