बगहा, दिसम्बर 23 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के एक गांव से अपहृत नाबालिग की बरामदगी हो गई है। उसे मेडिकल जांच व बयान के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि बीते 20 दिसंबर को एक गांव से नाबालिग का अपहरण किया गया था। मामले में नाबालिग के परिजनों ने सोनासती गांव के मंटू कुमार समेत पांच लोगों के विरुद्ध शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। है।इधर,पुलिस दबिश से लड़की थाने पहुंच गई।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद से अपहरण में शामिल लोग फरार हैं।उनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.