बुलंदशहर, सितम्बर 24 -- बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में शिकारपुर-पहासू मार्ग पर नवादा गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बोलेरो गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नवादा गांव निवासी 26 वर्षीय बंटी पुत्र मदनलाल के रूप में हुई है। वहीं, गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामल...