शिकारगंज : फंदा लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या
मोतिहारी, जून 15 -- चिरैया, निसं.। शिकारगंज थाना क्षेत्र के शिकारगंज गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक नव विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली है। इसकी पहचान मुमताज अंसारी की पत्नी सानिया खातून(20) के रूप में हुई है।घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका की मां व ढाका थाना क्षेत्र के पीपरा वाजिद निवासी रईशा खातून के लिखित बयान पर एक एफ आई आर दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि करीब तीन माह पहले उनकी पुत्री की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही मृतका की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। जिसके कारण वह हमेशा डिप्रेशन में रहती थी। जिसके कारण परिवार में कलह का माहौल बना हुआ था। थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.