शामली, दिसम्बर 2 -- विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय हामिद हुसैन ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर जारी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 4 नवंबर से आलेख्य प्रकाशन से अंतिम प्रकाशन तक के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए मतदाता कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 01398-270203 तथा टोल-फ्री नंबर 1950 है। यह सेवा रात-दिन उपलब्ध रहेगी। हामिद हुसैन ने सभी मतदाताओं से अपील की कि निर्वाचक नामावली से संबंधित किसी भी समस्या पर वे तुरंत कंट्रोल रूम में संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, जिससे आवश्यक कार्यवाही समय पर सुनिश्चित की जा सके।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.