शिकायत से नाराज आरोपित ने युवक को धमकाया
कानपुर, मई 31 -- कानपुर। कोतवाली में शिकायत से नाराज आरोपित ने मुन्नापुरवा निवासी जुनैल से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जुनैल के अनुसार बीती 26 मई को वह कचहरी गए थे। इस दौरान मो. आलम इदरीशी ने उन्हें रोकर गाली-गलौज की। साथ ही कहा कि तेरे प्रार्थना पत्र से मेरा आर्थिक नुकसान हो रहा है। अगर तूने शिकायत करना बंद नहीं किया तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। इस बीच उसके साथ मौजूद जियाउद्दीन ने पूरा वीडियो बनाया। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.