शिकायत वापस लेने का दबाव, आरटीआई कार्यकर्ता ने लगाई गुहार
रुडकी, जुलाई 25 -- रुड़की। आरटीआई कार्यकर्ता आकाश सैनी ने ग्राम्य विकास विभाग के सचिव को पत्र भेजकर शिकायत वापस लेने के लिए अधिकारियों और कुछ ठेकेदारों द्वारा दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आकाश सैनी ने पूर्व में हरिद्वार जिले के बहादराबाद, रुड़की, नारसन, खानपुर और लक्सर विकासखंडों में मेरा गांव-मेरी सड़क योजना के तहत हुए निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.