नैनीताल, मार्च 18 -- कोटद्वार के चर्चित 'मोहम्मद दीपक' प्रकरण ने अब कानूनी मोड़ ले लिया है। मामले में दीपक कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पूरी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। दीपक कुमार ने याचिका में आरोप लगाया कि उनके खिलाफ मुकदमा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई है। हाई कोर्ट ने सरकार से मामले में जवाब मांगा है। साथ ही याचिकाकर्ता दीपक को भी तलब किया। उनसे खाते में आ रहे चंदे का हिसाब मांगा है। मंगलवार को न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ में दीपक कुमार उर्फ अक्की समेत अन्य की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में दीपक ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की। साथ ही यह भी कहा गया कि जिन लोगों ने कोटद्वार में आकर हंगामा किया और हमला करने की कोशिश की, उनके खिलाफ पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- यही ह...