महाराजगंज, जून 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा पुलिस ने न्याय के लिए थाने पहुंच रहे पीड़ितों को रसीद देकर उनके संबंधित मामलों के निस्तारण को लेकर पहल की शुरुआत की है। साथ ही पीड़ितों के मामलों के निस्तारण में जांच अधिकारी व बीट आरक्षियों ने कितनी प्रगति की है? उसकी फीडबैक भी मिल सकेगी। थाना सभागार में सभी पुलिस अधिकारियों व आरक्षियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए गए।शिकायत लेकर थाने पर पहुंचने वाले फरियादियों को अब उनकी शिकायत पर एक रसीद उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें मोबाइल नंबर के साथ किस तरह के मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है, वह भी अंकित होगा। जिस पुलिसकर्मी को जिम्मेदारी दी जाएगी उसकी जांच कहां तक पहुंची है? दो से तीन दिन के भीतर पीड़ित से फीडबैक भी लिया जाएगा। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि अधिकांश मामले राजस्व से जुड़े हो...