शिकायत मिली तो डीएम ने चार घंटें में ठीक करवाया हैंडपंप
मैनपुरी, मई 15 -- मैनपुरी। कार्यालय में फरियादी शिकायत लेकर पहुंचा कि उसके गांव में जो हैंडपंप लगा है, वह खराब है। ग्रामीणों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। डीएम ने इस फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल खंड विकास अधिकारी को मौके पर जाकर जांच करने और तत्काल हैंडपंप ठीक करवाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर बीडीओ मौके पर पहुंचे और चार घंटे में खराब हैंडपंप ठीक करवा दिया। पानी मिला तो फरियादी और ग्रामीणों ने डीएम का आभार जताया। इलाके में इस कार्रवाई की बड़ी चर्चा है। शुक्रवार को ग्राम पंचायत परौंख के मजरा नगरिया बढ़ेरी निवासी राजेश कुमार ने शिकायत की कि कई दिनों से गांव में हैंडपंप खराब है। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन हैंडपंप ठीक नहीं करवाया जा रहा है। लोगों को गर्मी के मौसम में पीने के पानी की समस्या है। डीएम डा. इंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.