रांची, अप्रैल 9 -- बुंडू, संवाददाता। रांची के डीडीसी सौरभ कुमार ने गुरुवार को बुंडू जिला परिषद परिसर में निर्माणाधीन मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। जिला परिषद ने लगभग 3.70 करोड़ रुपये की लागत से यहां 42 दुकानों का निर्माण कराया है। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों के बाद डीडीसी निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मार्केट कॉम्प्लेक्स के बनने से बुंडू के वेंडरों को काफी लाभ मिलेगा, लेकिन निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दुकानों के आवंटन में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। साथ ही उन्होंने पुराने कॉम्प्लेक्स में आवंटन को लेकर मिली धांधली की शिकायतों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में अनियमितता पाए जाने पर आवंटन रद्द किया जाएगा। डी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.