सोनभद्र, अप्रैल 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनमानस की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के दिशा-निर्देशन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने सीबीएसई बोर्ड से संचालित सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल रॉबर्ट्सगंज में जांच की। जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम ने स्कूल में एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों से पठन-पाठन, शुल्क संरचना तथा अभिभावकों पर एक ही दुकान से किताबें व ड्रेस खरीदने के दबाव की शिकायतों की जांच की। जांच के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही पढ़ाई कराई जा रही है। कुछ कक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध न होने के कारण अभिभावक अन्य प्रकाशनों की किताबें खरीद रहे होंगे, लेकिन किसी को भी किसी विशेष दुकान से खरीदारी के लिए बाध्य नहीं कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.