चंदौली, दिसम्बर 23 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के चन्दरखा गांव में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक निर्माण के बाद सोलर पैनल के लिए भूमि कम होने की विभागीय शिकायत पर मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां जमीन कम पाई गई। इस पर पूर्व प्रधान तेजू यादव ने जमीन पर अतिक्रमण होने की शिकायत की। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार राहुल सिंह ने पूरी जमीन की पैमाइश पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ कराने का निर्देश दिया। चन्दरखा गांव में जलजीवन मिशन के तहत टंकी का निर्माण किया जा चुका है। कार्यदाई संस्था को पम्प संचालन के लिए सोलर पैनल लगाए जाने के लिए जो भूमि आवंटित की गई, वह कम थी। इसपर संस्था ने तहसील प्रशासन को समस्या से अवगत कराया। शिकायत पर राजस्व निरीक्षक के साथ राजस्व विभाग की टीम पहुंची। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.