बिजनौर, मार्च 19 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद तहसील के साहनपुर में रिक्शा किराया बढ़ाए जाने के मामले में प्रशासन हरकत मे आ गया है। एआरटीओ ने सहानपुर पहुंचकर ई-रिक्शा चालकों को किराया नहीं बढ़ाने की सख्त चेतावनी दी। दरअसल, साहनपुर में हाल ही में गठित रिक्शा यूनियन ने स्थानीय स्तर पर न्यूनतम किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये कर दिया गया था। आरोप था कि यह निर्णय बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के लिया गया, जिससे क्षेत्र में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो गई। एंटी करप्शन ब्यूरो एंड वेलफेयर फाउंडेशन की डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेटिव रंजना सैनी ने डीएम एवं एसडीएम नजीबाबाद को लिखित शिकायत भेजकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। शिकायत के बाद एआरटीओ गौरी शंकर ने साहनपुर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया तथा ई-रिक्शा चालकों से बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.